Maya Shukla

Maya Shukla

Education

भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ नेत्री श्रीमती माया शुक्ला [Maya Shukla] , दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षित हिन्दी व राजनीति विज्ञान से परास्नातक की शिक्षा ग्रहण करने वाली विगत 27 वर्षों से भाजपा में सक्रिय भूमिका विभिन्न पदों पर निभाती रही हैं।

श्रीमती माया शुक्ला भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निभा चुकी हैं और वर्तमान में ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’’ के जिला संयोजिका की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं |

श्रीमती शुक्ला पूर्व में दो बार सभासद के पद पर रहते हुए सफल दायित्व का निर्वहन किया है। राजनीति, समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए श्रीमती शुक्ला व्यवसाय के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

श्रीमती शुक्ला के पति अरुण कुमार शुक्ल स्वयं भी भाजपा के क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं लेकिन श्रीमती शुक्ला ने अपनी अलग पहचान बनाकर अपनी मेहनत से सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकीं है।

Facebook Profile – https://www.facebook.com/MayaShuklaGonda/